सोलन ( अर्की ) 15 अप्रैल
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो /नयना वर्मा
हिमाचल में कांग्रेस की सरकार अपने चुनावी वायदे पूरे करने के लिए प्रयासरत है और क्षेत्र के विकास के लिए सभी विधायक व नेतागण धन की वयव्स्था पर भी कार्य कर रहे है । कांग्रेस की सरकार बनते ही लोग अपने अपने गांव व क्षेत्र के विकास के लिए कार्य करवाने की होड में लगे है ,जबकि दूर दराज क्षेत्र बाडी धार के गांव धारठ के लोगो ने सरकार की आय बढवाने के लिए अपने गांव की खाली पडी आलू फार्म की जमीन देने का निर्णय लिया है ।
अर्की उपमंडल के ग्राम पंचायत बखालग ने मार्च महीने में एक प्रस्ताव पारित किया कि अपर खाली निवासी धनीराम के घर से आगे गांव खरियार माहौल तक रोड के निर्माण के लिए विधायक निधी से दो लाख रूपए स्वीकृत किए जाए । इस आश्य का प्रस्ताव पंचायत ने पारित करके स्थानीय विधायक संसदीय सचिव संजय अवस्थी को भेजा है ।
उधर गांव धारठ के लोगो ने सरकार की आय में वृघ्दि करने के लिए खाली पडी आलू फार्म की जमीन पर सौर उर्जा से विघुत उत्पादन करवाने के लिए विधायक व मुख्य मन्त्री को पत्र भेजा है ।
हिमाचल की भोली भाली जनता सरकारी तन्त्र से बे वाकिफ अपने विकास तथा सरकार की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए अपने अपने तरीके से प्रयासरत है । अर्की की जनता अपने नेता संजय अवस्थी के साथ विकास से ले कर सरकार की आय बढाने तक के कार्यो में सहयोग करने के लिए तत्पर है जो अपने आप में एक मिसाल बनती नजर आ रही है ।










