न्यायालय ने दिया चार दिन का पुलिस रिमांड ।
नालागढ 21 अप्रैल
हिम नयन न्यूज ब्यूरो नयना वर्मा कमल चौहान
औधोगिक नगरी बीबीएन के मलपुर में पिछले दिनो कठनाल जोगियां के देवेन्द्र कुमार का जो शव सडक के किनारे मिला था उसके हत्या के आरोपियो को पुलिस ने पकडने का दावा किया है । यह जानकारी देते हुए डी एस पी प्रियंक गुप्ता ने हिम नयन न्यूज को बताया कि देवेन्द्र कुमार के पिता महिन्द्र सिंह के ब्यान पर 11 अप्रैल को हत्या का मामला दर्ज किया गया था जिस की तफतीश के दौरान साई डबरा के कर्म सिंह के आरोपी बेटे राकेश कुमार को पुलिस ने पकडा था लेकिन इस हत्या में शामिल दुसरा आरोपी जो पुलिस की पकड से बाहर था आज पुलिस ने उस को पकडने में कामयाबी हासिल कर ली है । उन्होने बताया कि नालागढ के सेरी निवासी धर्म सिंह के बेटे शिव कुमार को पुलिस ने गिरफतार किया है जिसे आज न्यायालय में पेश किया गया और अदालत ने चार दिन का पुलिस रिमांड दिया है । उन्होने बताया कि हत्या के कारणो तथा स्थान व हत्या में प्रयोग हथियारो का पता लगाया जा रहा है ।










