/दो आईपीएस समेत 24 एचपीएस अधिकारी तबदील। रमेश कुमार एएसपी बद्दी व फिरोज खान होगे डी एस पी नालागढ।

दो आईपीएस समेत 24 एचपीएस अधिकारी तबदील। रमेश कुमार एएसपी बद्दी व फिरोज खान होगे डी एस पी नालागढ।


शिमला 25 अप्रैल,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो /नयना वर्मा


हिमाचल पुलिस ने गत दिवस भारी फेर बदल किया है । मिली जानकारी के मुताबिक आईपीएस अधिकारी मयंक चौधरी लाहुल.स्पीति के नए एसपी होंगे। हिमाचल सरकार ने सोमवार को दो आईपीएस अधिकारियों समेत 24 एचपीएस अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना की ओर से जारी किए गए तबादला आदेशों में आईपीएस अधिकारी मानव वर्मा को एआईजी पुलिस हैडक्वार्टर शिमला और आईपीएस अधिकारी मयंक चौधरी को एसपी लाहुल.स्पीति लगाया गया है। इसके अलावा एचपीएस अधिकारियों में निशांत सिंह नेगी को एडिशनल एसपी एएनटीएफ शिमला,पंकज शर्मा को एएसपी इंटेलिजेंस सीआईडी शिमला, नरेंद्र कुमार को एएसपी फिफ्थ आईआरबीएन बस्सी, अजय कुमार को एएसपी बिजलेंस बिलासपुर, रमेश कुमार को एएसपी बद्दी, नवदीप सिंह को एएसपी शिमला,योगेश रोलटा को एएसपी सोलन और डाण् अमित शर्मा को डीएसपी विजिलेंस हैडक्वार्टर शिमला, खजाना राम को डीएसपी प्रोजेक्ट सिक्योरिटी ऑफिसर बीबीएमबी सुंदरनगरए दुष्यंत सरपाल को डीएसपी फस्र्ट आईआरबीएन जुन्गाए जसवीर सिंह को डीएसपी फस्र्ट आईआरबीएन वनगढ़, कमल किशोर को डीएसपी इंटेलिजेंस सीआईडी शिमला, शेर सिंह को डीएसपी कुल्लू, फिरोज खान को डीएसपी नालागढ़, विशाल वर्मा को डीएसपी फिफ्थ आईआरबीएन बस्सी बिलासपुर, अंकित शर्मा को डीएसपी फस्र्ट आईआरबीएन वनगढ़, रविंद्र कुमार को डीएसपी रोहड़ू,अनिल कुमार को डीएसपी देहरा, लखवीर सिंह को डीएसपी ;एलआरद्ध बद्दीए चमन लाल को डीएसपी फोर्थ आईआरबीएन जंगलबेरी, हेमराज को डीएसपी एएनटीएफ कुल्लू, मानवेंद्र ठाकुर को डीएसपी सलूणी चंबा, मनीष चौधरी को डीएसपी लाहुल.स्पीति और राजेश कुमार को डीएसपी कुल्लू लगाया गया है। इसके अलावा एचपीएस अधिकारी अजय कुमार.दो के तबादला आदेश रद्द किए गए हैं।