/हिमाचल सरकार का बडा प्रशानिक फेरबदल । 16 आई ए एस अधिकारियो के तबादले । ललित जैन होगे नए बीबीएन के सी ई ओ ।

हिमाचल सरकार का बडा प्रशानिक फेरबदल । 16 आई ए एस अधिकारियो के तबादले । ललित जैन होगे नए बीबीएन के सी ई ओ ।


शिमला 25 अप्रैल,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो /नयना वर्मा


हिमाचल सरकार ने 16 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं हिमाचल सरकार द्वारा यह प्रशासनिक अधिकारियों के पहले तबादले है जिनमें आईएएस अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है । मिली जानकारी के मुताबिक हिमाचल प्रदेश सरकार के द्वारा प्रशासनिक बदलाव करते हुए डी सी नाहन का तबादला करते हुए सुमित क्षमता को सिरमौर का डीसी बनाया गया है जबकि राहुल कुमार लाहौल स्पीति के नए उपाध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं । ललित जैन को विभिन्न अथॉरिटी का सीईओ बनाया गया है जबकि गोपाल चंद को शिमला स्मार्ट सिटी का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है ।

सुदेश कुमार मौखटा , निदेशक ,एचपीएमसी और प्रोजेक्ट, निदेशक बागवानी विकास सोसायटी का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। रिचा वर्मा को निदेशक लैंड रिकॉर्ड ,राजेश्वर गोयल को प्रबंध निदेशक नागरिक आपूर्ति निगम का अतिरिक्त कार्यभार, दुनी चंद राणा को विशेष सचिव आपदा प्रबंधन रामकुमार गौतम को निदेशक खाद्य और आपूर्ति मामले शुभ करण सिंह कोहिमा ऊर्जा का संयोग अतिरिक्त भार सौंपा गया है । इस बारे में सरकार द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गई है और सभी अधिकारियों को तुरंत प्रभाव से अपना कार्यभार संभालने के निर्देश जारी किए गए हैं।