नालागढ 27 अप्रैल,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो /नयना वर्मा

नालागढ के नए डी एस पी फिरोज खान ने कार्यभार सम्भालते ही अवैध खनन करने वाले तथा यातायात नियमो की अवेहलना करने वालो के विरूघ्द कार्यवाही शुरू कर दी । मिली जानकारी के मुताबिक फिरोज खान HPS, उप-मण्डल पुलिस अधिकारी नालागढ़ ने उपमंडल नालागढ़ के सीमावर्ती क्षेत्र की चैक पोस्टों ढेरोवाल बघेरी, पुलिस चौकी जोगो एवम पुलिस चौकी दभोटा का औचक निरीक्षण किया तथा प्रभारी पुलिस चौकियों व चैक पोस्टो को संदिग्ध लोगों पर निगरानी रखने के व अपराधों पर अंकुश लगाने के दिशानिर्देश दिए इसी दौरान पुलिस चौकी दभोटा के तहत हाल में दर्ज एक मामले में पंजाब के बुंगा साहिब में घटना स्थल का निरीक्षण करके मामले अन्वेष्ण हेतु प्रभारी चौकी दभोटा को उचित दिशा-निर्देश दिए है।

दौराने निरीक्षण पुलिस चौकी जोघों के तैहत 5 ट्रैक्टर बिना नम्बर प्लेट व बिना दस्तावेजों के चलते पाए गए जिन्हे कब्जा पुलिस में लेकर मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत कार्यवाही की गई है। उप-मण्डल पुलिस अधिकारी नालागढ़ फिरोज खान HPS द्वारा हिम नयन न्यूज से बात करते हुए बताया गया कि उपमंडल नालागढ़ अवैध खनन, अवैध शराब व नशीले पदार्थों ने अवैध कारोबार व अपराधों की रोकथाम के लिए पुलिस की गश्त को बढ़ावा दिया जाएगा ।











