नालागढ 1 मई,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो /नयना वर्मा
औधोगिक नगरी बीबीएन में यातायात नियमो की पालना करवाने के लिए बीबीएन पुलिस मोटर वाहन अधिनियम के तहत अवहेलना करने वालो के विरूघ्द कार्यवाही को काफी तेज कर दिया है ।

मिली जानकारी के मुताबिक आज मानपुरा थाना क्षेत्र के पुलिस उप निरीक्षक संजय कुमार की टीम ने बागवानियां के पास वाहनो की चैकिंग की । जिस में बिना हैलमेट तथा बिना कागजात व बिना नम्बर के वाहनो के चालान किए गए ।

मौके पर हिम नयन न्यूज ने पाया कि पुलिस टीम ने एक बिना नम्बर के मोटर साईकिल को पकडा जिस का मालिक बिना नम्बर के मोटरसाईकिल चलाने का कोई संतोषजनक उत्तर नही दे पा रहा था ।

उधर नालागढ बर्फानी चौक पर नालागढ चौकी के प्रभारी सहायक पुलिस निरीक्षक द्वारा यातायात नियमो की अवेहलना करने वालो के चालान करते देखा गया ।

यहां एक आईडल पार्किग गाडी का चालान किया गया । इसी तरह बीबीएन में यातायात नियमो की अवहेलना करने वाले 207 लोगो के चालान किए गए । इस बात की पुष्टि करते हुए पुलिस उपाधीक्षक प्रियंक गुप्ता ने बताया कि बीबीएन में यातायात नियमो की अवेहलना करने वालो के विरूघ्द कडी कार्यवाही की जा रही है और यह आगे भी जारी रहेगी ।










