नालागढ़ 04 मई,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो /नयना वर्मा
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड से प्राप्त जानकारी के अनुसार नालागढ़ उपमण्डल में 220/66 के.वी. विद्युत उपकेन्द्र उपरला नंगल के रखरखाव के दृष्टिगत उप केन्द्र सनेड व अल्ट्रा टेक सीमेंट लिमिटेड तक 07 मई, 2023 को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी विद्युत उपमण्डल नालागढ़ के अतिरिक्त अधीक्षण अभियंता हिमेश धीमान ने दी।
हिमेश धीमान ने कहा कि 07 मई, 2023 को प्रातः 09.00 बजे से सांय 06.00 बजे तक सनेड, भाटीयां, धुंदली, ब्राहमण माजरा, धाना, नसराली, झिरीवाला, नंगल ऊपरला, गोलजमाला, दत्तोवाल, उपराल नंगल, उपरला गोलजमाला, सौडी, घनसोत, कल्याणपुर, रेडु, भटोली, औद्योगिक इकाइयां अफाइन फार्मूलेशन, जे.बी. इंडस्ट्री, वेल्कफिल्ड, मायशा, कंट्रोल प्रिंट, सुन्दरम आॅटो, इ.पी.एल, फेईम इंडस्ट्री, संधार, हिमाचल, अगस्त इंडस्ट्री, जे.बी. वायर, दीक्षांत इंटरप्राइजेज, सीमन, समरथ, अलवेस, न्यूटेक, उनिपैच, राज सरिया, समां बायोटेक, शिवालिक साॅलिड वेस्ट, क्लासिक, मास फार्मा, जिंदल मेक्टेक, ज़िल इंटरप्राइजेज, सकैनेम, नील आॅटो, बी.सी.सी. फ्युबा, आर.आर.बौट्लर, सुबाकस एवं समां बायोटेक में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने कहा कि मौसम खराब होने की स्थिति अथवा अन्य कारणों से उपरोक्त निर्धारित समय सारिणी एवं निर्धारित तिथि में बदलाव किया जा सकता है।
उन्होंने इस अवधि के दौरान लोगों से सहयोग की अपील की है।









