/डाक विभाग के सेवा निवृत कर्मचारी पर सरकारी 25,91,515/- रूपये की जालसाजी करने का मामला दर्ज ।

डाक विभाग के सेवा निवृत कर्मचारी पर सरकारी 25,91,515/- रूपये की जालसाजी करने का मामला दर्ज ।

नालागढ 9 अप्रैल,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो /नयना वर्मा

डाक घर बरोटीवाला में तैनात सेवा निवृत कर्मचारी देस राज व अखिल निरंजन ने मिल कर सरकारी धन का जाल साजी से व्यक्तिगत तोैर पर प्रयोग करने के आरोप पर बरोटीवाला थाना में मामला दर्ज करवाया गया है । मिली जानकारी के मुताबिक
गत दिवस राम देव पाठक अधीक्षक डाकघर सोलन, मण्डल सपरून ने पुलिस थाना बरोटीवाला में शिकायत दर्ज करवाई कि वर्ष 2018-20 के दौरान देस राज सेवा निर्वित कर्मचारी व अखिल निरंजन कर्मचारी डाक विभाग ने डाकघर बरोटीवाला में तैनाती के दौरान विभिन्न योजनाओं के तहत डाकघर में जमा कुल सरकारी राशि 25,91,515/- रूपये का जालसाजी से व्यक्तिगत तौर पर प्रयोग किया था । जिस पर उक्त आरोपियों के विरूद्ध पुलिस थाना बरोटीवाला में भा0द0स0 की सम्बन्धित धाराओं के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर आगामी अनवेष्ण अमल में लाया जा रहा है ।