अपने अंदर के कंस ओर रावण को मारने की जरूरत : साध्वी ऋषि गिरी
नालागढ 9 अप्रैल,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो /नयना वर्मा
- भगवान के जन्म लेते ही छटा पाप का अंधेरा चारों ओर छाया प्रकाश
नंद लला के जन्मोत्सव पर पूरा शिवालिक नगर हर्षोल्लास से झूम उठा। इस मौके पर चारों का आलम था ओर धूमधाम से नंद लला का स्वागत कर जन्मोत्सव मनाया गया। जन्मोत्सव के प्रकाश से जहां अधर्म ओर पाप का विनाश हुआ वहीं शिवालिक नगर में धर्म की गंगा में भक्तों ने डुबकी लगाई। दिव्य संगीतमयी श्रीमद भागवत कथा का आयोजन शिव मंदिर शिवालिक नगर झाड़माजरी में 6 मई से समस्त शिवालिक नगरवासियों की ओर किया जा रहा है। श्रीमद भागवत कथा सप्ताह ज्ञान उत्सव में कथा व्यास परम् पूज्य साध्वी ऋषि गिरी जी महाराज भगवतचार्य एवम हस्तरेखा विशेषज्ञ के द्वारा कथा के चौथे दिन मंगलवार को महर्षि अत्रि व माता अनसूया के प्रसंग सुनाए गए ओर श्रीकृष्ण जन्म की कथा एवं नंदोत्सव का वर्णन किया गया। कथा में श्रीकृष्ण जन्म की कथा का वर्णन करते हुए ऋषि गिरी जी महाराज ने बताया कि कंस की कारागार में वासुदेव- देवकी के भादोमास की अष्टमी को रोहिणी नक्षत्र में भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था। उनका लालन-पालन नंदबाबा के घर में हुआ था। इसलिए नंदगांव में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। श्रीकृष्ण ने अत्याचारी कंस का वध करके पृथ्वी को अत्याचार से मुक्त किया और अपने माता-पिता को कारागार से छुड़वाया। कृष्ण जन्म की खुशी में मंगलवार को कथा स्थल पर भगवान कृष्ण के जन्म की झांकी निकालकर सभी भक्तों ने कृष्ण से आशीर्वाद प्राप्त किया तथा खुशी से लोग झूम उठे ओर नंदोत्सव मनाया। इस अवसर पर आयोजन समिति के अध्यक्ष अच्छर पाल कौशल, सोहन रघुवंशी, राजेश भारद्वाज, सत पाल शर्मा, कश्मीरी लाल, अमन कुमार अशोक कुमार, मोहित कुमार, सुनील, नरेंद्र, अप्पू, अमित गर्ग सागर, रोहताश, ओम शर्मा पवन शर्मा,बाल कृष्ण, भागवंती देवी, बी डी सी पुष्पिंदर कौर, कौशल्या देवी, प्रेमी देवी, संतोष कौशक, देवी शर्मा, कृषि देवी, अनु गुप्ता, निर्मला देवी, प्रवीण शर्मा, सुनीता नेगी तथा अन्य बहुत से भक्तगण उपस्थित रहे।









