/सोलन जिले के बाडीधार मेंले के आयोजन की तैयारियां शुरू ।

सोलन जिले के बाडीधार मेंले के आयोजन की तैयारियां शुरू ।

रविवार 21 मई को बुईला में रखी गई मन्दिर कमेटी की बैठक ।


सोलन (अर्की ) 20 मई
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो /कमल चौहान

सोलन जिले के बाडी धार मेले का आयोजन धूम धाम के साथ करने के लिए बाड़ा देव पांच पांडव मंदिर समिति सरयांज बाड़ीधार ने तैयारियां शुरू कर दी है ।

जानकारी के मुताबिक बाडी धार मेंला हर साल 14-15 जून को मनाया जाता है गत दिवस इस मेंले के अवसर पर तत्कालीन स्वास्थ्य मन्त्री डाक्टर राजीव सहजल ने शिरकत की थी लेकिन इस साल प्रदेश में सरकार बदल जाने के बाद इस साल मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक सी पी एस संजय अवस्थी होगे या नही इस बारे में भी विचार किया जा रहा है ।

मिली जानकारी के मुताबिक देव पांच पांडव मंदिर समिति सरयांज बाड़ीधार ने इस बारे में 21 तारीख रविवार को एक बैठक मन्दिर परिसर बुईला में रखी है । कमेटी के प्रधान जीत वर्मा ने बताया कि इस बैठक में सभी सदस्यो को आमन्त्रित किया गया है जिस से मेले के आयोजन की तैयारियो के प्रारूप को अन्तिम रूप दिया जा सके । उन्होने बताया कि गत वर्षो में मन्दिर निर्माण तथा कोविड काल ने यहां होने वाले मेंले का आकर्षण कम कर दिया था लेकिन गत वर्ष से कोविड काल खत्म होने पर तथा वर्तमान में मन्दिर निर्माण का कार्य सम्पूर्ण होने की कगार पर आने से इस मेले का आयोजन धूमधाम के साथ किया जाएगा ।