नालागढ 19 मई,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो /नयना वर्मा
औद्योगिक क्षेत्र के बस स्टैंड के नजदीक महाराणा प्रताप नगर के बिरला सामुदायिक भवन में सेवा भारती के नेतृत्व में सामाजिक संस्थाओं श्री हरिओम योगा सोसायटी, हिमालय जन कल्याण समिति, फैडरेशन आफ इंडियन इन्डस्ट्रीस, महाराणा प्रताप युवा क्लब,हिम जन कल्याण समिति और हिमाचल कल्याण सभा के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन सासंद सुरेश कश्यप ने किया

इस अवसर पर सांसद से बरोटीवाला शिमला वाया पट्टा रोड़ को नेशनल हाईवे बनाने, बद्दी में एम्स के स्तर का हस्पताल बनाने, बीबीएन में खिलाड़ियों के लिए एक स्टेडियम बनाने और पहाड़ी क्षेत्र में उद्योग लगाने जैसे मुद्दों को उठाया गया

इस अवसर पर पूर्व विधायक परमजीत सिंह पम्मी , राष्ट्रीय अग्रवाल संगठन के राष्ट्रीय संयोजक प्रदीप मित्तल जी ,,सेवा भारती प्रमुख अखिल मोहन अग्रवाल,एवं जगदीप सिंह, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सघंचालक महेश कौशल ,एफ आई आई के प्रदेश अध्यक्ष चिरंजीव ठाकुर, हिमालय जनकल्याण समिति अध्यक्ष रणेश राणा,राष्ट्रीय अग्रवाल संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुमित सिगंला, नगरपरिषद के वाईस चेयरमैन मानसिंह मैहता ,गुरमेल सिंह चौधरी,संजीव ठाकुर,हिम जन कल्याण समिति अध्यक्ष मनु शर्मा, मनोज कौशल ,तथा शहर के अन्य सम्मानित व्यक्ति मौजूद रहे ।










