नालागढला 19 मई
हिम नयन न्यूज/ब्यूरो /नयना वर्मा
लगभग 10 करोड़ रुपए की राशी से बन रहे 12 किलोमिटर पनोहए वारियां अल्योंन धानोघाट रोड टायरिंग के कार्य का काम शुरू करवाया दिया गया है जिसे जल्द से जल्द पूरा करवाया जायेगा । यह बात स्थानीय विधायक के एल ठाकुर ने ग्राम पंचायत वारिया में लोगो को सम्बोधित करते हुए कही । इस मौके पर विधायक का जनता ने जोरदार स्वागत किया ,विधायक ने ग्राम पंचायत वारिया की समस्त जनता का इलेक्शन में दिलाई गईं बहुत बडी बढत दिलाने के लिए दिल की गहराईयों से धन्यावाद किया।

उन्होंने बताया की ग्राम पंचायत बारिया में 2 करोड़ की लागत से बन रही पेय जल स्कीम का कार्य चल रहा है और उन्होंने बताया की बारिया पंचायत की जनता की पेय जल समस्या का किया जाएगा जल्दी समाधान, के लिए एक टू वैल खेड़ा के गांव खोखरा में लगा दिया है और वहां से पानी को उठा कर इनके पानी को तारा देवी मंदिर के पास बनाए जा रहे ओवर हेड टैंक में डाल कर तिरला, मोहुआ, टिकर,पनोह वारिया बनसाई और अन्य गांवो के लिए पेय जल की सुविधा का समाधान किया जायेगा, और उन्होंने बताया की दो डीडीएच हेड पंप लगा कर इनके पानी को वारियां टैंक में और तिरला मोहुआ, कुइआल टैंक में डाल कर जनता को पानी की सुविधा उपलब्ध कराई जायेगी,

विधायक के एल ठाकुर ने बताया की राख राम सिंग के लिए सलेवाल में ट्यूबैल लगा दिया है, और राख राम सिंग के में नया टैंक बना कर उससे , पेय जल उपलब्ध करवाया जायेगा, विधायक के एल ठाकुर ने बताया की मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के आर्शीवाद से नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में चहुमुखी विकास करवाया जाएगा ।

इस मौके पर पूर्व उप प्रधान संजय शर्मा, बीडीसी सरस्वती शर्मा , पुष्पा देवी तरसेम लाल, धर्म चंद, राम शर्मा, रामलोक, धर्म पाल, गीता राम पूर्व उप प्रदान बलवीर सिंह परमा देवी , राम प्रकाश बाबा, भगत सिंह , बलदेव कुमार शर्मा, जसवंत सिंह, पम्मी, नंद लाल, हेम राज ,और अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे ।










