नालागढ (रामशहर ) 19 मई,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो /तरूण गुप्ता

रामशहर तहसील के निकटवर्ती गांव बड्डू काली दुर्गा के भव्य दरबार मैं आज शिव मंदिर के जीर्णोद्धार के उपलक्ष्य पर क्षेत्रवासियों एवं मंदिर कमेटी के तमाम सदस्यों के जनसहयोग से इलाका वासियों के लिए विशाल भंडारे का आयोजन संपन्न हुआ ।इस भंडारे में क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने सर्वप्रथम भगवान भोलेशंकर के चरणों में नतमस्तक एवं पूजा अर्चना करने के उपरांत एवं इसी के साथ लगते प्राचीन मां काली दुर्गा के दरबार में नतमस्तक होने के उपरांत क्षेत्रवासियों ने भिन्न.भिन्न व्यंजनों का प्रसाद ग्रहण किया।

इस उपलक्ष्य पर मंदिर में विशेष तौर पर रामशहर व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष अमर सिंह ठाकुर श्यामलाल एवं उनका समस्त परिवारजन ए समाज सेवक एनडी शास्त्री एजिला परिषद सदस्य राहुल शर्माए स्थानीय भाजपा नेता चमन लाल शर्मा समाज सेवक एवं सेवानिवृत्त परिचालक रविंद्र कुमार शर्मा के अलावा कई अन्य वरिष्ठ एवं प्रबुद्ध व्यक्तियों ने मां के चरणों में हाजिरी दायर कर प्रसाद ग्रहण किया।










