नालागढ (रामशहर ) 19 मई
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो / तरूण गुप्ता
नालागढ उपमण्डल की रामशहर तहसील के गांव महदूद के शिव मंदिर में शिव परिवार की स्थापना 22 मई को की जाएगी ।यह जानकारी देते हुए मंदिर के मुख्य पुजारी जगदीश चंद ने बताया कि इस उपलक्ष्य पर मंदिर को बड़े ही सुंदर ढंग से सजाया संवारा गया है ।
उन्होने बताया कि इस अवसर पर एक विशाल भण्डारे का भी आयोजन किया जाएगा ।उन्होंने बताया कि साया कालीन संध्या पर भगवान भोले शंकर का सकीर्तन भी लोकल कीर्तन मंडली द्वारा किया जाएगा।










