बुईला में आयोजित बैठक में लिया गया निर्णय ।
सोलन (अर्की )21 मई,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो /कमल चौहान

(फाईल चित्र द्वारा नयना वर्मा)
बाडीधार मेंले की तैयारियो के लिए आज बुईला में मन्दिर कमेटी की बैठक कमेटी के प्रधान जीत वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई इस बैठक में चेयरमैन रमेश ठाकुर तथा कमेटी के अन्य सदस्यगण भी मौजूद रहे । मेले की तैयारियो के लिए आयोजित इस बैठक में कमेटियो का भी गठन किया गया ।
इस मेले के आयोजन के लिए बाड़ी धार मंदिर परिसर में रंग रोगन के कार्य का प्रबंध ,मंदिर समिति द्वारा किया जाएगा । इस बैठक में यह भी निर्णय लिया गया जबकि बाड़ी धार मंदिर परिसर की साफ सफाई ,रास्तों की सफाई ,मेले के अवसर पर लाइट साउंड का इंतजाम तथा पूजा रथ के मार्ग में आने वाले पैतरो पर चूना व सफाई करने का कार्य पंचायत द्वारा किया जाएगा जबकि सरयांज से बाडी धार सम्पर्क मार्ग की देखरेख भी ग्राम पंचायत सरयॉज द्वारा ही लोक निर्माण विभाग की सहायता से करवाया जाएगा उधर बुईला मंदिर की देखभाल मंदिर समिति ही व्यवस्था करेंगी । सोलन जिले के बाडी धार मेले की तैयारियो को ले कर बुईला में बुलाई गई बैठक में आज मेले के आयोजन के लिए कमेटियो का गठन किया गया है ।

(फाईल चित्र द्वारा नयना वर्मा)
आज हुई इस बैठक की जानकारी देते हुए मन्दिर कमेटी के सचिव यशपाल वर्मा ने बताया कि पदाधिकारियो ने सर्व सम्मति से यहां मेले के आयोजन के लिए सात मुख्य कमेटियो का गठन किया जिसमें बाड़ी धार मुख्य मंदिर कमेटी में पुजारी मनोज कुमार ,देवेंद्र शर्मा तथा मदन लाल शर्मा नियुक्त किए गए है जबकि भगतराम ठाकुर, जगदीश चंद्र ,रामलाल ,राजेंद्र कुमार, प्रकाश चन्द ,गोपाल चन्द ,तुलसीराम ठाकुर ,राजेश कुमार ,मदनलाल ,बलदेव ठाकुर यहां सहायक के रूप में रहेंगे ।

(फाईल चित्र द्वारा नयना वर्मा )
कमेटी नंबर दो यहां बूढ़ा देवी मंदिर के मुख्य पुजारी सोम प्रकाश शर्मा तथा सुदामा राम शर्मा रहेगे जिनकी सहायता के लिए धर्मचंद संचनिया राम , बाबूराम ,राजेश कुमार तथा भूपेंद्र कुमार रहेंगे ।
कमेटी नंबर तीन यहां शिव मंदिर के पास मुख्य पुजारी दिलाराम शर्मा ,धर्मेंद्र शर्मा रहेंगे जिनकी सहायता के लिए हरीश कुमार ,बृजलाल ,सुरेंद्र कुमार प्रथम अरुण कुमार को नियुक्त किया गया है।
कमेटी नंबर चार पहाड़ देवता बाड़ी धार के पास भगतराम ठाकुर और प्रेमलाल ठाकुर को नियुक्त किया गया है ।
कमेटी नंबर पांच बुईला मंदिर में बृजलाल शर्मा ,लाइक राम शर्मा ,हेम चंद शर्मा,भूपेंद्र शर्मा, तथा तिलक राज शर्मा पुजारी का काम देखेंगे जबकि उनकी सहायता के लिए कमल कांत ठाकुर, रजिंदर कुमार ,सोहनलाल ,रमेश कुमार ,रजिंदर कुमार ,रामेश्वर,बलदेव राज ,पवन कुमार तथा बुईले के अन्य निवासी कार्य में सहायक का कार्य देखेगें ।
कमेटी नम्बर छः में पूजा रथ के साथ के लिए जयराम ठाकुर ,नंदलाल ठाकुर ,सुखराज ,श्याम लाल भाटिया ,रोशन लाल भाटिया, सुखदेव भाटिया, धनीराम भट्टी ,संजय भाटी ,राजू भाटिया ,नंदलाल भट्टी ,प्रकाश चंद भाटिया,किरण भटृटी तथा अन्य लोगों को नियुक्त किया गया है।

(फाईल चित्र द्वारा नयना वर्मा)
सात नंबर कमेटी लंगर भवन के पास कार्य दिखेगी जिसमें बलदेव ठाकुर बसंत लाल ,राम लाल तथा महेश गुप्ता को नियुक्त किया गया है ।
कमेटी नंबर आठ मंदिर समिति कार्यालय के लिए नियुक्ति की गई है जिस में जीत वर्मा प्रधान ,रमेश ठाकुर चेयरमैन ,यशपाल सचिव ,बलदेव ठाकुर ,भगतराम ठाकुर ,राजेश कुमार तथा प्रैस सचिव नन्दलाल वर्मा मौजूद रहेंगे।










