नालागढ़ 21 मई,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो /रजनीश ठाकुर
नालागढ़ के चुहूवाल में गत देर शाम एक महिला द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या का मामला सामने आया है । मृतक महिला की पहचान कोमल वर्मा पत्नी आलोक वर्मा उत्तर प्रदेश से हुई जो कि चुहूवाल में एक किराये के मकान में अपने पति के साथ रह रही थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के लिए नालागढ़ अस्पताल में भेज दिया है जिसके बाद परिजनों के हवाले किया जाएगा।

मिली जानकारी के अनुसार मकान मालिक महिला देर शाम ए जब किरायेदार कोमल वर्मा को देखने गई तो देखा कि उक्त महिला कमरे की छत पर लगे पंखे से फंदा लगाकर लटकी हुई है ।

मृतक महिला तीन महीने की गर्भवती बताई जा रही है ।जिसके बाद तुरंत महिला के पति आलोक वर्मा को सूचित किया। सूचना मिलते पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। नालागढ़ थाना के तहत मामले की कार्रवाई अमल में लाई जा रही

इस बारे में जब एसएसपी मोहित चावला से बात की गर्इ्र तो उन्होने बताया कि नालागढ के चुहूवाल में महिला द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या का मामला सामने आया है। उन्होंने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा। मामले की जांच की जा रही है ।











very nice news on facts /Keep it up