/नालागढ विधान सभा क्षेत्र में राजनैतिक घमासान ।

नालागढ विधान सभा क्षेत्र में राजनैतिक घमासान ।

विधायक के एल ठाकुर द्वारा आजाद विकास मंच का गठन करके राजनीति में मचाई हलचल ।

नालागढ 22 मई,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो /नयना वर्मा

नालागढ के विधायक के एल ठाकुर के आजाद विकास मंच की घोषणा करने के बाद यहां राजनैतिक गलियारो में हलचल पैदा हो गई है । कुछ स्थानीय राजनेताओ ने अपने अपने सलाहकार भी नियुक्त किए है जो इन नेताओ को अपने अपने अनुभव के आधार पर सलाहमशविरा करते रहते है ।

मिली जानकारी के मुताबिक गत दिवस स्थानीय विधायक के एल ठाकुर ने आभार दिवस के अवसर पर यहां आजाद विकास मंच की घोषणा की तथा हिमाचल में कांग्रेस को अपने समर्थन देने की घोषणा की विधायक ने लोगो को बताया कि वह कांग्रेस में शामिल नही हो सकते इस लिए वह सुक्खु सरकार को समर्थन देने की घोषणा करते है तथा इलाके के विकास के लिए आजाद विकास मंच के माध्यम से सरकार से काम करवा कर जनता की सेवा करेंगे ।

उधर इस मंच के गठन के बाद यहां कांग्रेस की ओर से विधायक पद के उम्मीदवार रहे वावा हरदीप सिंह ने आज इस बारे में प्रेस कान्फ्रेस करके विधायक को अडे हाथो लिया और कहा कि वह शिमला जा कर अपने को कांग्रेसी बताते है और यहां अन्दर खाते भाजपा के साथ अपनी आस्था रखते है । यह दोगले इन्सान इलाके के विकास के लिए रोडा बने रहेंगे ।

बावा हरदीप सिंह ने आज यहां पत्रकारो से बात करते हुए कहा कि स्थानीय विधायक लोगो को तो भ्रमित कर ही रहे है सरकार की आंखो में भी धूल झोंक रहे है । इधर स्थानीय विधायक के एल ठाकुर व बावा हरदीप सिंह के बीच छत्तीस का आंकडा चल रहा है वही दून के विधायक सीपीएस राम कुमार चौधरी उन्हे अपने सभी कार्यक्रमो में तब्बजो दे रहे है ।

आज भी यहां नालागढ ट्रक युनियक के आभार कार्यक्रम में सीपीएस के साथ के एल ठाकुर को मंच पर देखा गया । युनियन के पदाधिकारियो ने भी विधायक का पूरा सम्मान किया जबकि इस कार्यक्रम में बावा हरदीप सिंह नदारद पाए गए ।

नालागढ में चल रहे इस राजनैतिक घटना क्रम के चलते विकास कार्यो को कितनी गति मिल पाएगी यह दीगर बात है लेकिन राजनैतिक गलियारे में चर्चा का बाजार पूरी तरह गर्म है । देखना है कि बावा हरदीप सिंह के सलाहकार कितना नफा नुकसान करवाते है यहा आने वाले दिनो में ही पता चल पाएगा ।