/बद्दी में अवैध शराब बरामद मामला दर्ज

बद्दी में अवैध शराब बरामद मामला दर्ज


नालागढ 22 मई,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो/वर्मा

गत दिवस पुलिस थाना बद्दी के अन्तर्गत विशेष अनवेष्ण इकाई बद्दी द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर तुलसी राम पुत्र स्व श्री बलवंत सिंह निवासी बिलांवाली बद्दी तह0 बद्दी जिला सोलन हि0प्र0 की दूकान की तालाशी ली गई तो तालाशी के दौरान अवैध रूप से रखी 09 बोतलें, 16 अध्धे व 41 पव्वे शराब देसी के ब्रामद किए गए । जिस पर पुलिस थाना बद्दी में हि0प्र0 आबकारी अधिनियम के अधीन अभियोग पंजीकृत कर आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है ।

एक अन्य मामले में पुलिस थाना बद्दी की टीम द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर श्रीमति मनजीत पत्नी श्री राम सिंह निवासी वार्ड न0 03, सूरज माजरा लबाणा तह0 बद्दी जिला सोलन हि0प्र0 की दूकान की तालाशी ली गई तो तालाशी के दौरान अवैध रूप से रखी 12 बोतलें शराब देसी व 08 बोतले बियर की ब्रामद किए गई । जिस पर पुलिस थाना बद्दी में हि0प्र0 आबकारी अधिनियम के अधीन अभियोग पंजीकृत कर आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है ।