/बद्दी स्कूल के स्वयंसेवकों ने 27 किलो पॉलीथिन किया एकत्रित

बद्दी स्कूल के स्वयंसेवकों ने 27 किलो पॉलीथिन किया एकत्रित

सफाई कर बच्चों ने पॉलीथिन नगर परिषद को सौंपा

नालागढ (बद्दी ) 26 मई
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो / ओम शर्मा।

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बद्दी में मिशन लाइव के तहत एनएसएस व इको क्लब के स्वयंसेवकों ने सफाई अभियान चलाया। बच्चों ने स्कूल परिसर व आसपास के क्षेत्र में सफाई कर पॉलीथिन एकत्रित किया। लगभग 27 किलो प्लास्टिक पॉलीथिन का वजन करके एसडीओ राजेश चौधरी व जेई दीपक शर्मा की उपस्थिति में नगर परिषद में जमा किया गया। स्कूल की प्रधानाचार्या अंजू शर्मा ने बच्चों को प्लास्टिक व पॉलीथिन से पर्यावरण को होने वाले नुकसान से अवगत करवाया। अंजू शर्मा ने कहा के पॉलीथिन वो जहर है जो हर समय कहीं न कहीं हमारे आसपास प्रयोग में रहता है। प्रयोग के बाद जब हम इसे कचरे में फेंकते है तब ये जहर ओर भी खतरनाक हो जाता है ओर पर्यावरण को नुकसान करता है। उन्होंने बच्चों से आहवान किया के वह अपने साथ साथ अपने परिवार व समाज को इस पॉलीथिन के प्रयोग से रोकें ओर जागरूक करें। एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर रजत ठाकुर, इको क्लब अधिकारी अंजू देवी, पीटीआई जसवंत राय व रूपलाल शास्त्री को अगुवाई में सफाई अभियान चलाया गया। वहीं बच्चों ने स्कूल से लेकर नगर परिषद कार्यालय बद्दी तक एक जागरूकता रैली निकाली ओर लोगों को पॉलीथिन से दूर रहने का संदेश दिया। इस मौके पर प्रधानाचार्य अंजू शर्मा, एसडीओ राजेश चौधरी, जेई दीपक शर्मा, अंजू देवी, जसवंत रॉय, रूपलाल शास्त्री, स्वयंसेवक अजय कुमार, हिमांशु, संजू, अनिल, हरमनजीत, शुभम, सूर्यप्रकाश, आदित्य, योगेश, श्रीशर, तनवीर, विशाल समेत अन्य वालंटियर्स मौजूद रहे।