/राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रतवाडी के बच्चो ने किया सहज योगा में आत्मसाक्षात्कार का अनुभव ।

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रतवाडी के बच्चो ने किया सहज योगा में आत्मसाक्षात्कार का अनुभव ।


नालागढ 27 मई,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो /नयना वर्मा

नालागढ के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रतवाडी में आज सहज योगा ट्रस्ट की ओर से बच्चो व यहां के स्टाफ को सहजयोगा के बारे में जानकारी दी गई तथा यहां मौजूद बच्चो व शिक्षको को आत्मसाक्षात्कार के लिए कुछ क्रियाएं भी करवाई गई । जिससे ज्यादातर छात्र छात्राओ तथा शिक्षको ने आत्मसाक्षात्कार के बाद सहस्त्रार पर चैतन्य का अनुभव किया ।

मिली जानकारी के मुताबिक रतवाडी में आज सहजयोगियो द्वारा श्री माता जी निर्मला देवी द्वारा बताई गई आत्मसाक्षात्कार की विधि से क्रियाए करवाई और आत्मसाक्षात्कार केा अनुभव भी करवाया गया । यह जानकारी देते हुए स्कूल के कार्यकारी प्रधानाचार्य निर्मला देवी ने बताया कि आत्मसाक्षात्कार की इस सहज विधि से बच्चो तथा शिक्षको को जो क्रियाए करवाई गई वह आसान विधि हेै और इस विधी को सीखने के लिए किसी को कोई शुल्क नही देना पडता यह भी वर्तमान युग में बहुत बडी बात है ।

यहां आए सहजयोगियो ने स्कूली बच्चो व अध्यापको को सहज योगा विधि तथा संक्षिप्त जानकारी के लिए पर्चे भी बांटे । इस अवसर पर बच्चो ने इस सहजयोगा सत्र मे बहुत रूचि दिखाई सभी क्रियाओ को बडी तल्लीनता के साथ किया ।स्कूली बच्चो ने योगा की क्रियाओ के साथ की जाने वाली प्रार्थनाओ को एक स्वर में उुंच्ची आवाज में उच्चारित करने से सामुहिक चेतना (परम चैतन्य ) का प्रवाह जोर पकड गया । इन क्रियाओ के दौरान सभी छात्र छात्राओ तथा शिक्षको में शांति का अनुभव किया गया । इस अवसर पर सहज योगा परिवार की ओर से आए सहजयोगियो ने किसी भी तरह के प्रश्नो के उत्तर के लिए भी समय दिया ।

सहज योगियो ने बच्चो को बताया कि अतिरिक्त जानकारी लेने के लिए टोल फ्री नम्बर 18002700800 के अलावा नालागढ सहजयोगी के नम्बर 9418450853 तथा राज्य के सहजयोगा समन्वयक राहुल लाम्बा के सम्पर्क नम्बर 5459252000 के अलावा सोलन जिले के समन्यक मनीषा ओबराय के नम्बर पर 9882391668 पर किसी भी समय सहज योगा से सम्बन्धित किसी भी जानकारी के लिए सम्पर्क किया जा सकता है । नालागढ क्षेत्र की सहजी नयना वर्मा के सम्पर्क नम्बर 7018407841 पर भी जानकारी हासिल कर सकते है ।

सहजयोगा निशुल्क है और इस योगा के लिए साधक की शुघ्द इच्छा ही कार्य करती है इस के लिए किसी जाति,धर्म व लिंग भेद को नही किया जाता है । वर्तमान में सहज योगा दुनिया के 180 से ज्यादा देशो में किया जा रहा है ।

इस अवसर पर कुछ शिक्षको ने भी आत्मसााक्षात्कार प्राप्त करने के लिए बताई गई विधी को करने में पूरी रूचि दिखाई तथा तालू भाग पर परम चैतन्य का अनुभव किया ।


स्कूल के सभी बच्चो के साथ साथ कार्यकारी प्रधानाचार्य निर्मला देवी के साथ लेक्चरर हिंदी श्रीमती किरण बाला ,लेक्चरर हिस्ट्री ,श्रीमती सरबजीत कौर ,टीजीटी श्री रणजीत सिंह ,टीजीटी आर्ट्स श्री कुमार हरभजन राम ,टीजीटी नों मेडिकल श्रीमती मीना कुमारी,टीजीटी मेडिकल श्रीमती सपना देवी ,एलटी श्रीमती अमरजीत ,शास्त्री रोहित कुमार, डीपी हरनाम सिंह राजेंद्र सिंह उमाशंकर तथा अन्य स्टाफ मौजूद रहे ।

इस अवसर पर स्कूल की कार्यकारी प्रधानाचार्य निर्मला देवी तथा स्टाफ ने सहजयोगा परिवार का बच्चेा को आत्मसाक्षात्कार का अनुभव करवाने के लिए आभार जताया ।