नालागढ (रामशहर ) 28 मई
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो /तरूण गुप्ता
जिला सोलन के पहाड़ी क्षेत्र रामशहर तहसील प्रांगण में गत रात्रि पांचवें रामशहर प्रीमीयर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया गया ।प्रदेश लघु उद्योग भारती अध्यक्ष हरबंस सिंह पटियाल इस प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि रहे ।
मुख्य अतिथि ने क्रिकेट प्रतियोगिता का श्री गणेश विधिवत पूजा अर्चना कर एवं नारियल फोड़कर किया। इसके पश्चात युवक मंडल के तमाम सदस्यों ने मुख्य अतिथि को आरपीएल का स्मृति चिन्ह एवं सॉल्वेंट कर सम्मानित किया।

स्थानीय समाज सेवक एंनडी शास्त्री ने पहाड़ी क्षेत्र रामशहर में लघु उद्योग स्थापित करने की भी पुरजोर मांग उठाई, ताकि पहाड़ी क्षेत्र के अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार मिल सके।इसके पश्चात प्रमुख व्यवसाय नालागढ़ समर सिंह चंदेल ने अपने भी अपने विचार प्रकट किए और अपनी ऐच्छिक निधि से 11,000 रुपए की धनराशि भी प्रदान की। अंत में इस प्रतियोगिता के विशेष तौर पर पधारे मुख्यअतिथि लघु उद्योग भारती के प्रदेशाध्यक्ष हरबंस सिंह पटियाल ने युवक मंडल के आयोजकों को बधाई दी और इस मैच का आनन्द भी लिया ।उन्होंने कहा की खेलकूद प्रतियोगिता में युवाओं को बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। इससे हमारे शारीरिक एवं मानसिक एवं बौद्धिक विकास की वृद्धि होती है ।उन्होंने प्रतिभागियों को नशे जैसी प्रवृतियां एवं समाजिक कुरीतियों से दूर रहने की कड़ी हिदायत दी ।

उन्होंने कहा कि इस आरपीएल प्रतियोगिता का नाम जिला सोलन में ही नहीं प्रदेश स्तर पर उभरा है ।उन्होंने पूर्व में प्रतियोगिता में करवाए गए मैचों पर भी अपना प्रकाश डाला और स्थानीय लोगों से भी आहाबान किया की समय-समय पर ऐसी प्रतियोगिताओं का आयोजन एवं जमकर सहयोग दें, क्योंकि ऐसी प्रतियोगिता बगैर पैसे से नहीं करवाई जा सकती। अंत मे उन्होंने खेले आयोजको की हौसला अफजाई करते हुए अपनी ऐच्छिक निधि से 11000 पर कि नगद योगदान राशि भी प्रदान की।
इस मौका पर नालागढ़ भाजपा मंडल के पूर्व अध्यक्ष बलदेव सिंह ठाकुर, दाताराम, नालागढ़ आजाद विकास मंच के अध्यक्ष सुंदर राम राणा, पूर्व बीडीसी नंदलाल दीवान ,समाज सेवक एनडी शास्त्री, तीर्थ राम, नदलाल, कीर्ति राम , इंदर सिंह ,परशराम शर्मा ,ताराचंद गुप्ता, हेतराम , बेहड़ी पंचायत के प्रधान सतपाल ठाकुर , पूर्व बीडीसी राजरानी ,पूर्व पंच मीना देवी, कोडल ,युवक मंडल के अध्यक्ष चेतन शर्मा एवं कुलभूषण शर्मा के अलावा तमाम युवक मंडल के सदस्य उपस्थित थे।










