/सुमन पत्नी रमेश चंद गांव जुखाड़ी के पंचायत समिति नालागढ़ की अध्यक्ष के लिए विधीवत घोषणा ।

सुमन पत्नी रमेश चंद गांव जुखाड़ी के पंचायत समिति नालागढ़ की अध्यक्ष के लिए विधीवत घोषणा ।

नालागढ 31 मई,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो /नयना वर्मा

नालागढ विकास खण्ड की पंचायत समिति के अध्यक्ष पर के लिए आज जिला आयुक्त सोलन ने घोषणा कर दी है । मिली जानकारी के मुताबिक उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने ज़िला सोलन के विकास खण्ड नालागढ़ की पंचायत समिति के लिए सुमन पत्नी रमेश चंद गांव जुखाड़ी, डाकघर गलोट, तहसील नालागढ़ ज़िला सोलन को नवनिर्वाचित अध्यक्ष घोषित किया है।

उन्हें हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम, 1994 की धारा 126 एवं उसके साथ पठित हिमाचल प्रदेश पंचायती राज (सामान्य) नियम, 1997 के नियम 124 का अनुसरण करते हुए घोषित किया गया है।