राज्य स्तरीय शूलिनी मेला के लिए कलाकारों को 10 जून तक आवेदन करना होगा ।
सोलन 1 जून
,हिम नयन न्यूज /ब्यूरो /कमल चौहान
राज्य स्तरीय माँ शूलिनी मेला इस वर्ष 23 से 25 जून, 2023 तक सोलन के ऐतिहासिक ठोडो मैदान में आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी आज यहां अतिरिक्त उपायुक्त सोलन अजय यादव ने दी।
अजय यादव ने कहा कि राज्य स्तरीय शूलिनी मेला के लिए कलाकारों को 10 जून, 2023 तक आवेदन करना होगा। आवेदन अतिरिक्त उपायुक्त सोलन एवं ज़िला लोक सम्पर्क अधिकारी सोलन के कार्यालय में किया जा सकता है। आवेदन ई-मेल के माध्यम से भी किया जा सकेगा। कलाकार प्रस्तुति के लिए अपना आवेदन ई-मेल ं adm-sol-hp@nic.in तथा dprosolan4@gmail.com किया जा सकता है।
अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि हिमाचल के कलाकारो के ऑडिशन की तिथि शीघ्र निर्धारित की जाएगी।
उन्होंने कहा कि आवेदन करते समय सभी कलाकार अपना मोबाईल नम्बर आवेदन प्रपत्र पर अवश्य अंकित करें।
अजय यादव ने कहा कि मंच संचालको को भी आवेदन कर ऑडिशन देना होगा।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के जिन कलाकारों ने आकाशवाणी से बी-हाई ग्रेड में स्वर परीक्षा उत्तीर्ण की है को आवेदन के साथ अपना प्रमाण पत्र देना होगा।
उन्होंने कहा कि इस वर्ष राज्य स्तरीय माँ शूलिनी मेला में विभिन्न विद्यालयों के वरिष्ठ छात्रों को प्रस्तुति के लिए समय दिया जाएगा।
अजय यादव ने कहा कि मेला समिति का यह प्रयास रहेगा कि तीनों सांस्कृतिक संध्याओं में प्रदेश के कलाकारों को उचित समय प्रदान किया जाए।











SDसेवा में
उपायुक्त महोदय
राज्य स्तरीय मां शूलिनी मेला सोलन
विषय – मां शूलिनी मेले में कार्यकर्म प्रस्तुत करने हेतु पत्र
महोदय
मैं मुस्कान बिलासपुर जिला की स्थाई निवासी हूं मैं पेशे से एक गायिका हूं इससे पहले मैं हिमाचल प्रदेश तथा बाहरी राज्यों में अपना सांस्कृतिक कार्यक्रम दे चुकी हूं इस वर्ष हम बिलासपुर महाविद्यालय की तरफ से कर्नाटका मे राष्ट्रीय स्तर पर अपना सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर चुके हैं
अतः आपसे मेरा निवेदन है कि मुझे राज्य स्तरीय मां शूलिनी मेले में अपना सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने का अवसर प्रदान करें ।जिसके लिए मैं आपकी सदा आभारी रहुंगी।
धन्यवाद
नाम मुस्कान
पता। मेन मार्केट हाउस नंबर 92B bilaspur
फोन नं। 9015175095
muskan20muv002@gmail.com