शिमला 1 जून,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो/ नयना वर्मा
हिमाचल की राजधानी शिमला के लिए नियमित उडाने करने तथा शिमला हवाई अड्डे के विस्तारिकरण का मामला हिमाचल के लोक निर्माण मन्त्री विक्रमादित्या सिंह ने केन्द्रीय नागरिक उड्डयन और स्टील मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मिल कर पूरजोर से उठाया ।

सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि लोक निर्माण मन्त्री विक्रमादित्या सिंह ने केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मन्त्री को राजधानी के हवाई अड्डे के विस्तारिकरण का मामला भी उठाया तथा आग्रह किया कि शिमला हवाई अड्डे से होने वाली उड्डानो को नियमित किया जाए । केन्द्रीय नागरिक उड्डयन और स्टील मन्त्री ने हिमाचल के मन्त्री के आग्रह पर विचार करने का आश्वासन दिया ।
नई दिल्ली में हुई इस मुलाक़ात के दौरान विक्रमादित्या सिंह ने हिमाचल के विभिन्न मसलों पर भी चर्चा की और उनके मंत्रालय का सहयोग माँगा










