/हिमाचल में कल भी नही थमेंगी आसमान से बहने वाली जल धारा ।

हिमाचल में कल भी नही थमेंगी आसमान से बहने वाली जल धारा ।


पहाडी क्षेत्रो में बर्फबारी की सम्भावना ।


शिमला 1 जून,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो/ नयना वर्मा

हिमाचल में पिछले दिनो से लगातार हो रही वर्षा के चलते लोगो का जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है । ।मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक हिमाचल में कल शुक्रवार को भी वर्षा तथा उंचाई वाले पहाडो पर बर्फबारी की सम्भावना जताई गई है । इस साल गर्मियो के मौसम में इतनी ज्यादा वर्षा होने के कारण गर्मी के सीजन का पता ही नही चला । मौसम विभाग की माने तो इस वर्षा से तापमान में भी गिरावट आने की सम्भावना है ।
याद रहे कि इस वर्षा के चलते हिमाचल में भारी नुकसान की खबरे मिल रही है।
यहां आने वाले बाहरी राज्यो के पर्यटको तथा स्थानीय नागरिको को सावधानी बरतने की भी सलाह दी गई है । पहाडो में चटाने खिसकने तथा लैण्ड स्लाईड से नुकसान हो सकता है ।