सोलन (अर्की ) 4 जून,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो /नयना वर्मा

इस साल गर्मी का मौसम पिछले सालो से भिन्न रहा लेकिन इस मौसम मे आयोजित होने वाले मेले व त्यौहार यथावत मनाए जा रहे है ।अर्की उपमण्डल के दाडला घाट ,धुन्दन तथा बाडी धार में होने वाले मेले तथा दंगल के आयोजन के लिए इन दिना जोरो से तैयारियां चल रही है ।

मिली जानकारी में मुताबिक पहां बाडी मेले के सात दिनो तक देव स्थलो पर बजाए जाने वाले बेल सरयांज के साथ साथ अन्य स्थानो पर भी हर रोज तीन बार बजानी शुरू कर दी जाएगी वही इस मेंले के आयोजन के लिए सरयांज पंचायत तथा मेला कमेटी लगी हुई है , वही धुन्दन पंचायत में शिव मठ के पास बाडी मेंले के दुसरे दिन 16 जून को आयोजित होने वाले दंगल की भी तैयारियां जोरेा पर की जा रही है । इस के दुसरे दिन यानि 17 जून केा दाडला घाट में भी दंगल का आयोजन किया जाएगा जिस की भी तैयारियां की जा रही है ।

याद रहे कि गर्मी के मौसम में फसल की बीजाई करने के पश्चात किसान इन मेलो का आन्नद लेते है वही अपने कुल देव की पूजार्चना की की जाती है ।










