नालागढ़ 5 जून,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो /नयना वर्मा
राजकीय प्राथमिक पाठशाला छात्र स्कूल नालागढ़ में कार्यरत शिक्षिका सुषमा कुमारी बस्सी को संपर्क फाउंडेशन द्वारा सम्मानित किया गया है यह सम्मान नालागढ़ में संपर्क फाउंडेशन द्वारा पहली महिला शिक्षिका को इस सम्मान से नवाजा गया है।
यह जानकारी देते हुए प्राथमिक शिक्षा अधिकारी अनोख सिंह ने बताया की संपर्क फाउंडेशन द्वारा चयनित हिमाचल की स्टार टीचर सुषमा कुमारी बस्सी जेबीटी को संस्था द्वारा भेजा गया सम्मानित चिन्ह पाठशाला में शिक्षक सम्मान समारोह में एसएमसी सदस्यों की उपस्थिति में प्रदान किया गया। उन्होंने बताया कि स्कूल में संपर्क फाउंडेशन द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में फाउंडेशन के मानकों अनुसार सराहनीय कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया है उन्होंने कहा कि इससे स्कूल का नाम भी रोशन हुआ है।
जेबीटी टीचर सुषमा कुमारी बस्सी ने फाउंडेशन का आभार व्यक्त किया उन्होंने कहा कि उन्हें संस्था ने इस काबिल समझा है जिसकी वह सदैव आभारी रहेगी। सुषमा कुमारी बस्सी ने आभार जताते हुए कहा की भविष्य में भी वह मेहनत कर इसी तरह से कार्य करती रहेगी।
आपको बता दें कि सुषमा कुमारी बस्सी को इससे पहले भी बेस्ट टीचर अवार्ड से नवाजा जा चुका है। सुषमा कुमारी बस्सी को उनकी इस उपलब्धि पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है आपको बता दें की सुषमा कुमारी बस्सी के पति नालागढ़ कोर्ट में अधिवक्ता है।










