नालागढ 8 जून,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो /नयना वर्मा
औधोगिक नगरी बीबीएन के बद्दी स्थित माइक्रोटेक कंपनी और कामगारों के मध्य गत दिनों से चल रहे विवाद को द्विपक्षीय सहमति से बातचीत कर सुलझा लिया गया है। यह जानकारी आज यहां उपमण्डलाधिकारी नालागढ़ दिव्यांशु सिंगल ने दी।
उन्होंने कहा कि 6 जून, 2023 की सांय कंपनी प्रबंधन और ठेकेदार के माध्यम से कंपनी में काम कर रहे कामगारों के मध्य शांतिपूर्वक समझौते के द्वारा विवाद का हल हो गया है।
दिव्यांशु सिंगल ने कहा कि प्रशासन की ओर से सभी ठेकेदारों को यह दिशा-निर्देश दिए गए कि ईपीएफ, ईएसआई, पहचान पत्र जैसी सुविधाएं प्रत्येक कामगार को प्राप्त हांे। इसके अतिरिक्त कामगार की वेतन स्लिप में सभी प्रकार की कटौतियां दर्शाई जाएं।
उपमण्डलाधिकारी नालागढ़ ने कामगारों से आग्रह किया कि कामगार अपने अधिकारों के प्रति सजग रहें। उन्होंने कामगारों से आग्रह किया कि यदि कामगार समझते हंै कि उनके अधिकारों का उद्योग हनन कर रहे हैं तो वह श्रम निरीक्षक, उपमण्डलाधिकारी कार्यालय अथवा अन्य संबंधित विभाग में अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।
उपमण्डलाधिकारी ने उद्योग में कार्यरत सभी कामगारों को आश्वस्त किया कि उनके अधिकारों के हित के लिए प्रशासन तत्पर है और उनकी हर संभव सहायता की जाएगी।










