/इंफोटेक इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी नालागढ़ ने मनाया योग दिवस

इंफोटेक इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी नालागढ़ ने मनाया योग दिवस

राकेश जस्वाल ने बच्चों को योगा करने के फायदे भी बताये

नालागढ 22 जून,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो/ नयना वर्मा

इंफोटेक इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी नालागढ़ की ओर से योगा दिवस मनाया गया। जिसमें सभी बच्चों ने भाग लिया। इस दौरान इंफोटेक इंस्टीट्यूट के हेड मिस्टर राकेश जस्वाल ने बच्चो को योगासन की जानकारी देते हुए बच्चों को योगा करने के फायदे भी बताये। ओर प्रतिदिन योगा करने के लिए प्रेरित किया उन्होंने कहा की आज के परिवेश में व्यस्त जीवन से मानसिक तनाव से राहत पाने के लिए नियमित योगासन करने से राहत मिलती है। उन्होंने कहा कि योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं नियमित योग करने से मानव निरोग रहेगा और कई प्रकार की गंभीर बीमारियों से भी बचा जा सकता।