नालागढ 25 जून ,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो /नयना वर्मा

ग्राम पंचायत रडयाली के गांव प्रीत नगर में विधायक के एल ठाकुर ने 8 लाख रुपए की लागत से बनाये गए समुद्धायक भवन का उद्धघाटन किया इस अवसर पर प्रीत नगर की जनता और पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा विधायक के एल ठाकुर का जोरदार स्वागत किया ।

यह जानकारी देते हुए विधायक के एल ठाकुर ने बताया कि इस कलोनी की जनता को पेय जल सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए टैंक का निमार्ण करवाया जाएगाएऔर जनता को सरकार द्वारा मकान लिए दिलाई गई भूमि के रख रखाव के लिए भी धन उपलब्ध करवाया जायेगा

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के आर्शीवाद से नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में चहुंमुखी विकास करवाया जाएगा और नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र की हर बस्तियों में चहुमुखी विकास करवाया जाएगा

इस मौके पर पंचायत प्रधान छोटू राम, उप प्रधान कुलविंदर सिंह,वार्ड पंच गोपाल, मखन सिंह लंबरदार , दलेर सिंह, कलभूषण शर्मा,दलेर,देवी सिंह मास्टर,अशोक कुमार,बबलूए राजू,श्यामू,विजय कुमार,और मौजूद प्रीत नगर वासी और अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे










