शिमला 25 जून ,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो/ नयना वर्मा
मानसून की पहली बारिश ने हिमाचल प्रदेश में कहर बरपा दिया है। हिमाचल की राजधानी शिमला में भी सडको पर मलवा भरने के समाचार मिले है । मिली जानकारी के मुताबिक नए बस अड्डे के समीप सडक के किनारे खडी एक कार मलबे से दब गई है । उधर कुल्लू जिले में भी वर्षा ने भारी तबाही मचाई है । मंडी जिला की सराज घाटी में भारी नुकसान होने के समाचार मिले है। जानकारी के मुताबिक सराज क्षेत्र के तुंगाधार में बाढ़ आने से कई वाहन बह गए। बगस्याड़ में भूस्खलन होने से दो गाड़ियां और एक मकान मलबे में दब गया। वहीं भूस्खलन होने से एक मकान के गिरने का खतरा पैदा हो गया है।
चैलचौक.जंजैहली मार्ग अवरुद्ध गया है। नाचन की ज्यूंनी खड्ड उफान पर आ गई है। आसपास के नदी.नाले भी उफान पर हैं। कई पेयजल योजनाएं ठप और सड़क मार्ग अवरुद्ध होने की सूचना है। भूस्खलन के कारण मंडी कुल्लू वाया कटौला.कटिंडी सड़क मार्ग गोडा फॉर्म ;कमांदद्ध के पास अवरुद्ध हो गया है। जोगिंद्रनगर में पीपली बढोण सड़क पर शनिवार रात को फिर समखेतर नाले में बाढ़ आने से कई गांवों का संपर्क कट गया है। पंडोह डैम में पानी अधिक हो जाने के चलते खतरे के निशान से ऊपर आ गया है।
कुल्लू जिला मुख्यालय के समीप दोहरनाला क्षेत्र में शनिवार रात को भारी बारिश के चलते मौहल खड्ड में बाढ़ आ गई। खड्ड में बाढ़ आने से नरोणी गांव के पास एक दर्जन वाहन बाढ़ की चपेट में आ गए। जबकि कुछ वाहनों को रात को ही निकाला गया। मानसून की पहली बारिश से आई बाढ़ की जिला कुल्लू में इस साल की यह पहली घटना है। आधी रात को नाले में बाढ़ आने से अफरा.तफरी मच गई।

उधर हिमाचल के दूसरे जिलो में भी इस वर्षा के चलते भारी नुकसान होने के समाचार मिल रहे हैं ।
लोगों ने बताया कि सोलन जिले के अर्की उपमंडल में पडने वाली चमाकड़ी पुल से दाव गांव की संपर्क सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है क्षेत्र का सम्पर्क कट गया है ।

यह जानकारी देते हुए सेवानिवृत अधिकारी जय सिंह वर्मा ने बताया कि इस सड़क पर भारी मलबा आने से पैदल आवाजाही भी अवरुद्ध हो गई है।

इसी तरह सरयांज से गतेड सडक पर भी कई स्थानो पर मलवा गिर गया है ,धारठ गांव में नन्दलाल वर्मा के मकान के साथ पहाडियो के गिरने से भारी नुकसान हो गया है । इसी तरह बिलासपुर जिले में भी कई स्थानो पर भारी वर्षा के चलते सडको के क्षतिग्रस्त होने के समाचार मिले है ।
उधर मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि आने वाले चार दिनो तक हिमाचल में वर्षा होने की सम्भावना है सभी को इस वर्षा के मौसम में एतियात बरतने के लिए कहा गया है ।










