नालागढ 27 जून,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो/ नयना वर्मा

नालागढ के उपमण्डल के रामशहर क्षेत्र के सुन्ना गांव के दो सगे भाईयो में जमीनी विवाद के लिए दो सगे भाईयो में मारपीट का मामला प्रकाश में आया है मिली जानकारी के मूुताबिक सुना गावं के सुभाष कुमार ने अपने सगे भाई पर मारपीट करने का आरोप लगाया है और रामशहर थाने में इस बारे में शिकायत दर्ज करवाई है । उधर इस बारे में हिम नयन न्यूज के प्रत्रकार ने जब थाना प्रभारी रामशहर से बात की तो उन्होने बताया कि सुना में जमीनी विवाद के कारण दो भाईयो में मारपीट का मामला सामने आया है उन्होने बताया कि शिकायत कर्ता सुभाष कुमार के भाई सुनील कुमार ने भी मामला दर्ज करवाया है । पुलिस इस बारे में छानबीन कर रही है । उन्होंने बताया की सुभाष की शिकायत के अनुसार प्रथम मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई जारी कर दी है । इन दोनों सगे भाइयों का झगड़े का मूल कारण संपत्ति विवाद बताया गया है। उधर दूसरी तरफ इसके दूसरे सगे भाई संजय ने भी अपने भाई के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज करवाया है ।दोनों की मेडिकल जांच करवाई जा रही है एऔर क्रॉस केस दर्ज है। मामला दर्ज कर आगामी छानबीन जारी है।










