नालागढ 29 जून,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो /नयना वर्मा
औधोगिक नगरी बीबीएन के हरीपुर संढौली में गत दिवस पुलिस ने एक मकान से अवैध रूप से रखी 36 बोतले देसी शराब बरामद करने का दावा किया है । मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस के अन्वेषण इकाई द्वारा हरीपुरा संडोली में एक मकान में छापा मारा और वहां से 36 देसी शराब के अवैध रूप से रखी गई बोतलो को बरामद किया ।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश का निवासी ने यह देसी शराब मार्का पटियाला सन्तरा अवैध रूप से कारोबार के लिए रखी थी । पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है । इस बात की पुष्टि पुलिस उप कप्तान प्रियंक गुप्ता द्वारा की गई ।










