/औधोगिक नगरी बीबीएन बनी उत्तर प्रदेश के अपराधियो की शरणा स्थली । नालागढ में देसी कट्टे सहित एक अपराधी गिरफतार ।

औधोगिक नगरी बीबीएन बनी उत्तर प्रदेश के अपराधियो की शरणा स्थली । नालागढ में देसी कट्टे सहित एक अपराधी गिरफतार ।


नालागढ 30 जून,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो /नयना वर्मा


औधोगिक नगरी बीबीएन में उत्तर प्रदेश से आए अपराधियो द्वारा यहां अपराधो को अन्जाम देना शुरू कर दिया है मिली जानकारी के मुताबिक औधोगिक नगरी में होने वाले संगीन अपराधो में उत्तर प्रदेश से यहां आए अपराधियो द्वारा अन्जाम दिया जा रहा है । मिली जानकारी के मुताबिक यहां लोगो को जुआ खिलाना अवैध शराब का धन्धा करना तथा लूटपाट को अन्जाम देने की कई घटनाओ में यह लोग शमिल पाए जा रहे है ।


गत दिवस भी नालागढ की पुलिस चैकी जोगों में पंजाब के कोटला पावर हाउस के निवासी गुरदीता राम के बेटे हर्ष ने शिकायत दर्ज करवाई कि उत्तर प्रदेश के हरपाल सिंह के पुत्र सोनू ने रात के समय उसे पिस्तौल दिखा कर डराया और उससे 12 हजार रूपए छीन लिए, जिस पर जोघों पुलिस ने तुरन्त कार्यवाही करते हुए उत्तर प्रदेश से आए सोनू को धर दबोचा तथा आरोपी के कब्जे से एक देसी कट्टा बरामद कर लिया । याद रहे कि औधोगिक नगरी मे बढ रहे अपराधो में ज्यादातर अपराध उत्तर प्रदेश से आए अपराधियो द्वारा किए जा रहे है जिस से यहां अपराधो के संख्या में बढौतरी होने लगी है ।

लोगो की माने तो उत्तर प्रदेश में माफिया पर सरकार का शिकंजा कसने से अपराधियो ने औधोगिक नगरी को अपनी शरणास्थली बना लिया है और यहां आए दिन नए नए अपराधो को अन्जाम दे रहे है ।जो पुलिस के लिए भी एक चुनौती बनती जा रहा है ।