/रोटरी सोलन ने बचाई जान, 4 साल की बच्ची के दिल में छेद निशुल्क किया ऑपरेशन

रोटरी सोलन ने बचाई जान, 4 साल की बच्ची के दिल में छेद निशुल्क किया ऑपरेशन

,
शिमला 30 जून,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो /नयना वर्मा


ओच्छघाट की रहने वाली दीक्षिता नाम की लड़की की सर्जरी फोर्टिस हॉस्पिटल मोहाली में हुई।

रोटरी क्लब सोलन के प्रयासों से चार वर्षीय मासूम बच्ची को नव जीवन मिलने का समाचार मिला है मिली जानकारी के मुताबिक मानवता की सेवा में सर्मपित होकर कार्य कर रहे रोटरी क्लब सोलन के प्रयासों से एक मासूम बच्चे की जान बच गई। चार वर्षीय बच्चे के दिल में छेद होने की जानकारी पर क्लब द्वारा तुरंत बच्चे का रोटरी क्लब चंडीगढ़ के हार्टलाइन प्रोजेक्ट के अंतर्गत फ़ोर्टिस अस्पताल मोहाली चंडीगढ़ मैं आपरेशन कराया गया |


रोटरी क्लब सोलन के अध्यक्ष अनिल चौहान ने बताया कि चार वर्षीय बच्ची दीक्षिता चंडीगढ़ में आपरेशन के बाद परिवार सहित सोलन लौट आयी है। चिकित्सकों से मिली जानकारी के मुताबिक समय से आपरेशन हो जाने पर अब वह पूरी तरह से स्वस्थ है ।

समाजसेवी सोच के साथ साथ मानवता की सेवा के लिए क्लब कटिबद्धता के साथ कार्य करता रहा है, जोकि सदैव जारी रहेंगे। दीक्षिता के पिता राकेश जो की अत्यंत दुर्बल आय वर्ग से आते हैं ने बताया की वह चाह कर भी अपने बालिका का उपचार नहीं करा पाते।

इस मौके पर रोटरी क्लब के असिस्टेंट गवर्नर मनीष तोमर, सचिव डॉ कमल अटवाल, जितेंदर भल्ला, अरुण त्रेहन, मनोज कोहली आदि मुजूद रहे।