सोलन 30 जून,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो / कमल चौहान

पशुपालन विभाग कर्मचारी महासंघ जिला सोलन इकाई का चुनाव गत दिवस दिनेश नेगी महासचिव रवि पाल व वरिष्ठ उपप्रधान मंजीत परमार की अध्यक्षता में संपन्न हुआ । मिली जानकारी के मुताबिक इस चुनाव में 176 कर्मचारियों ने भाग लिया।चुनाव राज्य कार्यकारिणी की ओर से पर्यवेक्षक के रूप में रवि पाल व मंजीत परमार ने चुनाव अधिकारी के रूप मे अपना दायित्व संभालते हुए चुनाव प्रक्रिया को संचालित किया ।
प्रधान पद के लिए हरीश कुमार विजयी हुए जिन्हे 122 मत प्राप्त हुए। दूसरे स्थान पर विकास शर्मा रहें जिन्हें 52 मत पड़े 2 मत रिजेक्ट हुए। वरिष्ठ उप प्रधान पद के लिए रोहित गौतम तथा भरत कुमार को महासचिव पद के लिए सर्वसम्मति से चुना गया। प्रधान हरीश कुमार ने अपनी कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए जगमोहन सिंह पाल को कोषाध्यक्ष बनाया । वरिष्ठ उपप्रधान द्वितीय सुरेश कुमार को बनाया गया। इसी के साथ उप प्रधान प्रमोद कुमार, रमेश कुमार, हेमराज, मोहन सिंह राठौड़, नीरज शर्मा ,अमित वर्मा, ललित शर्मा ,कांता देवी, ज्योति प्रसाद, नीरज कुमार, सुरेश कुमार, सपना चंदेल, जमुना देवी, प्रोमिला देवी, रिहाना बानो, धीरज कुमार, कामेश्वर शर्मा, अन्नू शर्मा, गोपाल शर्मा, अनिल तंवर, मीना देवी, देशराज, नितिन, सुरेखा को उपप्रधान मनोनीत किया गया सत्यदेव रतूड़ी को मुख्य सलाहकार बनाया गया।

जिला सोलन के सभी पशुपालन सहायकों को सलाहकार समिति में लिया गया। किशोर कुमार को जिला कार्यकारिणी का चेयरमैन तथा वाइस चेयरमैन हबीब मोहम्मद को मनोनीत किया गया। प्रकाश चंद, सुमित कुमार, रवि राणा, पूर्ण चंद चौहान, सीता देवी, शीला देवी, सतीश कुमार, सरदार मनिंदर सिंह, ओम प्रकाश शर्मा, नर्वदा ठाकुर, जितेंद्र कुमार को संगठन सह सचिव बनाया गया। यशपाल कंवर को प्रैस सचिव नियुक्त किया गया।










