/रानी लक्ष्मी बाई कालोनी, फेज 3 न्यू नालागढ़ नज़दीक सुरेन्द्रा पब्लिक स्कूल में 03 जुलाई को विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित

रानी लक्ष्मी बाई कालोनी, फेज 3 न्यू नालागढ़ नज़दीक सुरेन्द्रा पब्लिक स्कूल में 03 जुलाई को विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित

नालागढ़ 1 जुलाई,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो /नयना वर्मा

हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड से प्राप्त जानकारी के अनुसार 03 जुलाई, 2023 को प्रातः 10.00 से सांय 03.00 बजे तक रानी लक्ष्मी बाई कालोनी, फेज 3 न्यू नालागढ़ नज़दीक सुरेन्द्रा पब्लिक स्कूल में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी सहायक अभियंता विद्युत उप-मण्डल नालागढ़ सी.आर. वर्मा ने दी।
उन्होंने कहा कि मौसम खराब होने की स्थिति में अथवा किसी अन्य अपरिहार्य कारणों के दृष्टिगत निर्धारित तिथि व समय में बदलाव किया जा सकता है।
उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से इस दौरान सहयोग की अपील की है।