नालागढ 1जुलाई,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो/ नयना वर्मा
नालागढ उपमण्डल के रामशहर कालेज में आगामी वर्ष सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई है । रामशह कालेज में एडमीशन के लिए कालेज ने अपना प्रोस्पेक्टस जारी कर दिया है । याद रहे कि पहाडी क्षेत्र को शिक्षित करने के उद्देश्य से रामशहर दीग्गल व जयजनगर में कालेज खोले गए है लेकिन छात्रो की संख्या कम होने के नाते यहां पर बच्चो के एडमीशन के लिए यहां तैनात शिक्षक भरपूर कोशिश करते है जिस से यहां शिक्षा लेने वाले बच्चो की संख्या में वृघ्दि हो सके और ग्रामिण क्षेत्र में शिक्षा का ग्राफ उप्पर जा सके ।
इसी कडी के चलते रामशहर कालेज के कार्यकारी प्रार्चाय सतविन्द्र सिंह ने इसक्षेत्र के बच्चो से कहा है कि
विद्यार्थियों की कम संख्या के होते हर विद्यार्थी को अध्यापकों द्वारा व्यक्तिगत तवज्जो दी जाती है तथा उसे हर गतिविधि में भाग लेने का भी भरपूर मौका मिलता है उन्होंने बताया कि यहां भवन निर्माण का कार्य भी शुरू हो चुका है और आगामी 2 सालों तक कुछ कमरे चार हो होने की संभावना है जिनमें कक्षा बढ़ाई जा सकती है उन्होंने बताया कि इस बार प्रशासन पिछले साल की तरह कुछ नहीं खेलों में भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराएगा जिसके लिए एक प्रशिक्षक से बात भी कर ली गई है जो फ्री में अपनी सेवाएं देगा तथा समय.समय पर आकर खेल की बारीकियों को समझाएगा वहां प्रशिक्षण देगा
प्रोस्पेक्टस जारी करते हुए कार्यकारी प्राचार्य सतविन्द्र सिंह ने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया आज से लेकर 14 जुलाई तक चलेगी यहां किसी भी प्रकार की मेरिट नहीं पढ़ाई जाएगी उन्होंने इच्छुक विद्यार्थियों से कहां की वहां प्रवेश फार्म भरकर और जरूरी दस्तावेज संलग्न कर संबंधित कमेटी से जांच के बाद प्रिंसिपल के हस्ताक्षर करा कर सीधे फीस जमा करा सकते हैं प्रोस्पेक्टस जारी करते हुए प्रोफेसर दुर्गा चंद नेगी प्रोफेसर सुमन डॉ तनु कलसी प्रोफेसर शशि पालना का प्रोफेसर रितु रितु मौजूद रहे










