चंबा 02 जुलाई,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो /नयना वर्मा
हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा में सडक हादसे में एक व्यक्ति की मौत का समाचार मिला है । मिली जानकारी के मुताबिक एक 108 एंबुलेंस अनियंत्रित होकर 100 फुट गहरी खाई में जा गिरी जिसमें एक फार्मासिस्ट की मौत हो गई जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया । घायल चालक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मृतक फार्मासिस्ट की पहचान आयूब खान पुत्र लाला दीन निवासी गांव जसूह तहसील चुराह के तौर पर हुई है। वहींए चालक की पहचान प्रमोद निवासी तीसा के तौर पर हुई है। हादसा चंबा.तीसा मार्ग पर ईंड नाला के पास पेश आया है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौप दिया है। पुलिस ने घटना के संबंध में मामला दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।गनीमत रही कि एम्बूलैस में मरीज नही था इस हादसे की पुष्टि चम्बा के पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव द्वारा की गई है ।










