शिमला 04 जुलाई,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो /नयना वर्मा
हिमाचल प्रदेश में सरकार द्वारा आज 10 तहसीलदारों को स्थानांतरित तथा नियुक्त करने के आदेश जारी किए है।
सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक तहसीलदार बालकृष्ण को ज्वाली से सरकाघाट , मनोहर लाल को संधोल से ज्वालामुखी , परमान्नद रघुवंशी को जुन्गा से रामशहर, शिखा को झंडुता से घनेरी भेजा गया है । जबकि रवीश चंदेल को निहारी से उर्जा निर्देशालय शिमला ,दीक्षांत ठाकुर को थूनाग से ओट , जयमल चंद को हमीरपुर से हरोली तथा सुरभि नेगी को हरोली से कुल्लू (रिकवरी )में तहसीलदार लगाया गया है ।
अधिसूचना के अनुसार तहसीलदार सुरेश कुमार और कुल ताज के आदेश अलग से जारी किए जाएंगे, इसी तरह प्रवीण कुमार को कांगड़ा से नगरोटा बगवां के लिए तब्दील किया गया है तथा कृष्ण कुमार को जो अपनी तैनाती का इंतजार कर रहे थे तहसीलदार ज्वाली नियुक्त किया गया है।










