नालागढ( रामशहर )7 जुलाई,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो /नयना वर्मा

लोक निर्माण विभाग लखदाता पीर दरगाह में विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों के जनसहोयग से क्षेत्रवासियों के लिए विशाल भंडारे का आयोजन संपन्न हुआ।

इस भंडारे में क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने पीर दरगाह में नतमस्तक होने के पश्चात भिन्न भिन्न व्यंजनों का प्रसाद ग्रहण किया। साय कालीन संध्या पर छिन्नमस्तिका रिवालसर जागरण कमेटी के सदस्यों द्वारा मां का गुणगान किया गया। जागरण करीब 12:00 बजे तक चला।

इस मौका एसडीओ आईसी शर्मा, पूर्व प्रधान वीरेंद्र शर्मा, बाबूराम ,राजकुमार, भूपेंद्र कुमार अशोक वर्मा, पंकज शर्मा, सदाराम, सरदार कलसी जी ,सनी रमन बसी ,रवि शर्मा, रक्षित वर्मा ,के अलावा कई अन्य सदस्यगण भी उपस्थित थे।










