जारी बयान के अनुसार हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष पद पर हिमाचल के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष रजनीश ठाकुर की नियुक्ति की गई है ।
नालागढ 10 जुलाई,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो /नयना वर्मा

अखिल भारत हिन्दू महासभा हिमाचल प्रदेश में नेतृत्व परिवर्तन किया गया है । हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष नरेश सिंह को पदोन्नत कर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है । यह जानकारी आज जारी बयान में हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता बी एन तिवारी ने दी ।
जारी बयान के अनुसार हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष पद पर हिमाचल के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष रजनीश ठाकुर की नियुक्ति की गई है ।
राष्ट्रीय प्रवक्ता बी एन तिवारी के अनुसार नरेश सिंह लंबे समय से हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष पद का दायित्व संभाल रहे थे । उनके संगठनात्मक विस्तार में योगदान को देखते हुए उन्हें पदोन्नत कर राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल करने का निर्णय लिया ।

नरेश सिंह ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर नियुक्ति पर राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी , राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह वर्मा , राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नितिन उपाध्याय , राष्ट्रीय महामंत्री मितेष पटेल , राष्ट्रीय मंत्री ललित अग्रवाल सहित सम्पूर्ण राष्ट्रीय कार्यकारिणी का आभार प्रकट किया है । उन्होंने कहा कि वो प्राण प्रण से अपने नए दायित्व का निर्वहन करेंगे ।
हिमाचल प्रदेश के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष रजनीश ठाकुर ने भी नया प्रदेश नियुक्त होने पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी को धन्यवाद दिया है ।

हिन्दू महासभा पंजाब प्रदेश के अध्यक्ष सुमित्र राय ने नरेश सिंह के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत होने पर उन्हें शुभकामनाएं दी है । राष्ट्रीय प्रचार मंत्री उपेन्द्र पाल सिंह ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि नरेश सिंह के रूप के राष्ट्रीय कार्यकारिणी में हिमाचल प्रदेश को प्रतिनिधित्व मिलना हिमाचल प्रदेश वासियों के लिए गौरव की बात है ।
हिन्दू महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर गीता रानी ने भी नरेश सिंह को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल होने पर बधाई देते हुए कहा कि उनके कार्यकारिणी में शामिल होने से कार्यकारिणी मजबूत हुई है । ब्रज प्रांत के अध्यक्ष मनोज कुमार शर्मा ने भी नरेश सिंह और रजनीश ठाकुर की नियुक्ति पर शुभकामना संदेश दिया है ।











