/सोलन के सम्पर्क मार्गों के सम्बन्ध में आदेश जारी

सोलन के सम्पर्क मार्गों के सम्बन्ध में आदेश जारी


सोलन 11 जुलाई,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो /नयना वर्मा


कार्यकारी ज़िला दण्डाधिकारी एवं अतिरिक्त उपायुक्त सोलन अजय यादव ने भारी वर्षा से हुए भूस्खलन एवं अन्य कारणों से सोलन के कुछ सम्पर्क मार्गों को बंद करने के आदेश जारी किए हैं। यह आदेश मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 115 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जारी किए है।

इन आदेशों के तहत सोलन में डमरोग से पाजो तथा न्यायालय मार्ग से वार्ड नम्बर 12 व 13 एवं वार्ड नम्बर 12 स्थित पार्क से न्यायालय तक के मार्ग को सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया है। यह सम्पर्क मार्ग बहाल किए जाने तक बंद रहेंगे।

SBI IRCTC CREDIT CARD ADVERTISEMENT
Advertisement

logo him nayan news