सोलन (अर्की ) 14 जुलाई,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो / कमल चौहान
सोलन जिले की ग्राम पंचायत सरयांज स्थित यूको बैंक में कार्यरत मुख्य कैशियर विजयलक्ष्मी के स्थानांतरण पर ग्राम पंचायत ने उनकी विदाई समारोह का आयोजन किया ।

यह जानकारी देते हुए ग्राम पंचायत सरयांज के प्रधान रमेश ठाकुर ने बताया कि इस उपलक्ष पर ग्राम पंचायत द्वारा कैशियर विजयलक्ष्मी के अच्छे कार्यशैली के लिए सम्मानित किया गया तथा इस अवसर पर प्रीतिभोज का भी आयोजन किया गया ।
उन्होंने बताया कि विजयलक्ष्मी दिन दुगनी रात चौगुनी तरक्की करे इसकी सभी लोगों ने कामना की । इस अवसर पर बैंक के सभी अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे ।
ग्राम पंचायत प्रधान रमेश ठाकुर ने सभी बैंक कर्मचारियों का आव्हान किया कि वह विजयलक्ष्मी की तरह कार्य के प्रति अपनी निष्ठा दिखाएं तथा कार्य पूरी लगन के साथ करें ।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत पंचायत के उपप्रधान प्रकाश गौतम, सभी वार्ड सदस्य ,पूर्व प्रधान प्रमिला ठाकुर ,पूर्व उप प्रधान कमल कांत ,संतराम कौण्डल, संतराम भारद्वाज, जगदीश शर्मा ,जीत राम ठाकुर ,मंदिर कमेटी के प्रधान जीतराम वर्मा ,सोहनलाल ठाकुर, हरीश ठाकुर तथा अन्य लोग मौजूद रहे।












