/आपदा से पीडित राष्ट्रीय हैल्प लाईन नम्बर 15100 या जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोलन के दूरभाष नम्बर 01792 220713 पर सम्पर्क करें

आपदा से पीडित राष्ट्रीय हैल्प लाईन नम्बर 15100 या जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोलन के दूरभाष नम्बर 01792 220713 पर सम्पर्क करें


सोलन 15सोलन ,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो /नयना वर्मा

जिला सोलन में अधिक वर्षा के कारण आई आपदा से पीडित व्यक्ति किसी प्रकार की सहायता व सलाह के लिए राष्ट्रीय हैल्प लाईन नम्बर 15100 या जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोलन के दूरभाष नम्बर 01792220713 पर सम्पर्क कर सकते है ।

यह जानकारी जिलाविधिक सेवाप्राधिकरणकी सचिव आकांक्षा डोगरा द्वारा दी गई ।

उन्होने बताया कि यदि किसी व्यक्ति का इस आपदा के दौरान आधार कार्ड वोटर कार्ड एटीएम व बैंक खाते की कापी व गैस कुनैक्शन की कापी गुम हो गई हो तो ऐसे व्यक्ति हैल्प लाईन पर सम्पर्क करके इन्ेह पाने में मद्द ले सकते है ।

उन्होने बताया कि राज्य विधिक सेवा अधिकरण शिमला ने जिला सोलन में 5 गांव सपरूण सोलन सतडोल कंडाघाट बेहडी नालागढ़ नाहरी कसौली तथा नगर पंचायत अर्की में कानूनी क्लीनिक खोले गए हैं ।

उन्होंने बताया कि इन पंचायतों में दो कानूनी सेवा स्वयंसेवी को जो कि महीने के 4 दिन सोमवार मंगलवार गुरुवार तथा शुक्रवार को पंचायत जाते हैं तथा लोगों के आवेदन पत्र भरने में सहायता करते है ।

इस के आलावा भी अपने अपने क्षेत्र के सम्पर्क नम्बरो पर सम्पर्क किया जा सकता है ।

जिसमें जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोलन के सचिव 07092 220 713 उपमण्डलीय कानूनी सेवा समिति सोलन के अध्यक्ष 01792 230 553 उप मंडलीय कानूनी सेवा समिति अर्की के अध्यक्ष 01796 220 719 उपमंडलीय कानूनी सेवा समिति कंडाघाट के अध्यक्ष 01792 256 256 उपमंडलीय कानूनी सेवा समिति के नालागढ के अध्यक्ष01795223197 तथा उपमंडलीय सेवा समिति कसौली के अध्यक्ष 01792 27320 पर संपर्क किया जा सकता है ।

SBI IRCTC CREDIT CARD ADVERTISEMENT
Advertisement
logo him nayan news