सोलन ( नालागढ ) 18 जुलाई,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो /नयना वर्मा

आज बद्दी से राजीव अग्रवाल अध्यक्ष बी0बी0एन0आई0ए0, संदीप वर्मा, अनुराग पुरी, शेलैश अग्रवाल, वाई0एस0 अग्रवाल व अन्य पदाधिकारियों ने कार्यालय पुलिस अधीक्षक बद्दी में मोहित चावला वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बद्दी से भेंट की ।
इस दौरान BBNIA, बद्दी के पदाधिकरियों ने हाल ही में हिमाचल प्रदेश में आई आपदा के दौरान पुलिस जिला बद्दी में अधिकतम सड़कें क्षतिग्रस्त होने के बावजूद भी बद्दी पुलिस द्वारा लोगों की सुरक्षा व उचित यातायात व्यवस्था के लिए किए गए कार्यों की प्रशंसा की ।
उपरोक्त पदाधिकारियों ने हाल ही में बाल्द खड्ड से बद्दी पुलिस द्वारा रेस्कयू किए गए बच्चे के लिए भी श्री लखवीर सिंह, (हि0पु0से0) उप पुलिस अधीक्षक बद्दी (LR) व टीम की सरहाना की । इस आपदा की घड़ी में बद्दी पुलिस के अधिकारियों व कर्मचारियों की अपनी डयूटी के प्रति कर्तव्यनिष्ठा व समर्पण के लिए BBNIA के पदाधिकारियों द्वारा लक्कड डिपो पुल व टोल बैरियर बद्दी पुल पर जाकर प्रभारी थाना बरोटीवाला व बद्दी, प्रभारी यातायात बरोटीवाला व बद्दी तथा यातायात डयूटी पर तैनात समस्त जवानों को भेंट स्वरूप कुछ आवश्यक वस्तुएं देकर सम्मानित किया ।










