/नालागढ में तेज रफतार वाहनो की चपेट में आए लोग घायल पुलिस ने किए मामले दर्ज ।

नालागढ में तेज रफतार वाहनो की चपेट में आए लोग घायल पुलिस ने किए मामले दर्ज ।


बीबीएन 20 जुलाई,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो /नयना वर्मा


औधोगिक नगरी बीबीएन में तेज रफतार वाहन चालको के कारण लोगो की जान जोखिम में रहती है । इसी तरह के दो मामले गत दिवस सामने आए है जिस में दो युवको के धायल होने का समाचार मिला है ।
नालागढ़.रामशहर सड़क पर शरवण ढाबे के पास तेज रफ्तार गाड़ी ने एक मोटरसाईकिल स्वार जोगिन्द्र सिहं को टक्कर मार दी जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया । हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से गाड़ी भगा ले गया । जिस पर कार्यवाही करते हुए पुलिस थाना नालागढ़ में धारा 279ए 337ए भा0द0स0 व 187 मोटर वाहन अधिनियम के अधीन अभियोग पंजीकृत कर आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।
उधर पुलिस थाना नालागढ़ के अंतर्गत ग्राम थाना में भी तेज रफ्तार टिप्पर ने एक मोटरसाईकिल को टक्कर मीर दी। जिससे मोटरसाईकिल चालक कमलेश पुत्र उमेश मण्डल निवासी बिहार तथा पीछे बैठा रोहित पुत्र योगराज निवासी काँगड़ाए हिमाचल प्रदेश घायल हो गया हादसे के बाद अज्ञात टीप्पर चालक मौके से टीप्पर को भगा ले गया। जिस पर कार्यवाही करते हुए पुलिस थाना नालागढ़ में धारा 279ए 337ए भा0द0स0 व 187 मोटर वाहन अधिनियम के अधीन अभियोग पंजीकृत कर आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।