शिमला 22 जुलाई,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो /नयना वर्मा
शिमला जिले के कोटखाई में बारिश के चलते बाग डुमैहर पंचायत में एक मकान पर पहाड गिरने से दो नेपाली युवाओ की मौत होने का समाचार मिला है । मिली जानकारी के मुताबिक डुमैहर पंचायत में इन दो युवाओ को प्रकृतिक आपदा के चलते अपनी जान से हाथ धोना पडा है । पुलिस इस बारे में छानबीन कर रही हेै ।
उधर प्रकृतिक आपदा के चलते कोटखाई अस्पताल की निचली मंजिल में पूरी तरह जलमग्न हो गई। भारी बारिश के बाद अस्पताल में कीचड़ भर गया। इससे डॉक्टर दूसरा स्टाफ अस्पताल में नहीं जा पा रहा। इस वजह से मरीजों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही बस स्टैंड के पास डंगा गिर गया है। उधर, खलटू नाला में एक भवन जमीदोज हो गया और दो भवनों को खतरा बना हुआ है। भारी बारिश से हो रही तबाही से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है और जगह जगह भूस्खलन व बाढ़ की घटनाएं हो रही हैं।










