/सीसीटीएनएस की त्रैमासिक रैकिग में बीबीएन पुलिस को चौथी बार भी पहला दर्जा

सीसीटीएनएस की त्रैमासिक रैकिग में बीबीएन पुलिस को चौथी बार भी पहला दर्जा

नालागढ 23 जुलाई,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो/ नयना वर्मा

अपराध और आपराधिक ट्रैकिंग नेटवर्क प्रणाली (सीसीटीएनएस) की त्रैमासिक रैकिंग में बीबीएन पुलिस ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बददी मोहित चावला की अगुवाई में प्रदेश भर में लगातार चौथी बार प्रथम स्थान हासिल किया है । इस त्रैमासिक रैंकिंग की थाना वार श्रेणी में पुलिस थाना नालागढ़ ने प्रथम व पुलिस थाना बद्दी ने तृतीय स्थान हासिल किया है ।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मोहित चावला, भा.पु.से., बीबीएन ने सीसीटीएनएस बद्दी के पर्यवेक्षी अधिकारी प्रियंक गुप्ता, उप-पुलिस अधीक्षक बद्दी व पूरी टीम को इस उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई दी तथा भविष्य में भी प्रथम स्तरीय कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया। पुलिस जिला बीबीएन के समस्त CCTNS नोडल अधिकारियों को प्रशंसनीय पत्र स्मानित किया जाएगा ।