/तीन माह में नालागढ़ में अपराधिक ग्राफ हुआ कम- फिरोज खान

तीन माह में नालागढ़ में अपराधिक ग्राफ हुआ कम- फिरोज खान

नालागढ़ थाना रैकिंग में आया पहले स्थान पर

नालागढ़ 25 जुलाई,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो /नयना वर्मा

औधोगिक नगरी नालागढ में अप्रैल महीने में डी एस पी का पद ग्रहण करने वाले डी एस पी फिरोज खान ने पहले तीन महीनो के अन्दर ही बेहतर प्रदर्शन करने में कामयाबी हासिल कर ली है । नालागढ पुलिस के कार्यप्रणाली में सुधार आया है अपराध और अपराधिक टेरकिंग नेट वर्क प्रणाली की तीन महा में रैकिंग में नालागढ थाना 31.58 रेकिंग लेकर प्रदेश में पहले स्थान पर रहा। नालागढ के तेज तरार डीएसपी फिरोज खान ने कहा कि जन सहयोग से नालागढ थाने को और बेहतर किया जाएगा । उन्होने बताया कि तीन माह पूर्व उन्होंने नालागढ़ में बतौर डीएसपी का पद भार ग्रहण किया था ।

नालागढ में पत्रकारो को सम्बोधित करते हुए डी एस पी फिरोज खान ने कहा कि उन्होंने आते ही एस एस पी मोहित चावला के दिशा निर्देश पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के क्रम जारी रखा। पहले यहां पर ढाई सौ कैमरे थे लेकिन उन्होंने तीन माह के दौरान पांच सीसीटीवी लगाने के प्रयास किया । उन्होने बताया कि एक वर्ष के दौरान एक हजार सीसीटीवी कैमरे लगाने का टारगेट रखा गया है। जिससे सभी चोर रास्तों को कवर किया जाएगा। उन्होंने इसके लिए स्थानीय लोगों से सहयोग की अपील की है। एसपी मोहित चावला की ओर से महिला शक्तिकरण के लिए चलाए गए जागृति अभियान,उद्योगों में सक्योरिटी प्लान व कामगार एप जैसे कई प्रोजेक्टों पर नालागढ़ पुलिस कार्य कर रही है।यातायात व्यवस्था को सुचारू करने के लिए ब्लैक प्वाईंट को चिहिंत किया गया। जाम लगने स्थानों को पुलिस जवानों को तैनात किया और बिना वजह से सडक़ पर खड़े होने वाले वाहनों को हटाया गया।

नालागढ़ में नशेडिय़ों की धरपकड़ की गई और उनके अड्डों पर रूटीन में चैकिंग की गई । चिट्टे के मामले में केस तो बनाए है लेकिन साथ में 25 संदिगध लोगों को हवालात में लिया गया । चोरी के सभी 12 मामलों के आरोपियो की धर पकड़ की गई और रात्रि गश्त बढ़ाई गई जिससे चारी के मामलो पर भी अकुश लगाने का प्रयास किया गया है।

फिरोज खान ने बताया कि अवैध खनन रोकने के लिए उन्होंने विशेष अभियान चलाया है। जिसमें नालागढ़ पुलिस ने सौ चालान करके 13 लाख करीब राजस्व प्राप्त किया। उन्होंने आश्वासन दिया कि अगर लोगों का सहयोग इसी तरह मिलता रहा तो आने वाले समय में नालागढ़ क्षेत्र में पुलिस बेहतर प्रदर्शन करेगी।